Site icon Dainik Savera Times

खर्चा निगरान ने बरनाला का दौरा कर जिला खर्चा मॉनीटरिंग सैल के अधिकारियों से की बैठक

बरनाला: लोकसभा चुनाव 2024 के मददेनजर लोकसभा संगरूर के लिए नियुक्त खर्चा निगरान श्री अमित संजय गुरव आई आर एस द्वारा आज बरनाला जिले का दौरा किया जहां उन्होंने जिला चुनाव अफसर पूनमदीप कौर,ए डी सी अनुप्रिता जौहल व समूह सहायक रिटíनंग अफसरों व खर्चा निगरान टीमों से बैठक की। इस मौके खर्चा निगरान अमित संजय गुरव ने कहा कि लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों व राजनीतिक पार्टीयों के चुनाव खर्च पर तीखी नजर रखी जाए व हर प्रकार का खर्चा शैडो रजिस्टर में नियमोंनुसार दर्ज किया जाए।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों व राजनीतिक पार्टीयों की हर गतिविधि व उनके द्वारा चुनावों दौरान किए जाते खचरे पर चौकसी से नजर रखने की जरूरत है। निगरान टीमों को हिदायत की कि चुनावों सबंधी किसी प्रकार का खर्चा छुपाने या कम दर्शाने पर सख्त कार्रवाई अम्ल में लाई जाए। उन्होंने जिला स्तरीय मीडीया सर्टीफिकेशन व मोनीटरिंग सैल का दौरा किया जहां प्रतिदिन मीडीया सबंधी पार्टीयां व उम्मीदवारों का खर्चा व अखबार,टी वी चैनल व सोशल मीडीया की निगरानी की जाती है।

साथ ही उन्होंने शिकायत सैल का दौरा किया जहां ए डी सी ने बताया कि अब तक 90 शिकायतें सी विजिल मोबाईल एपलीकेशन से प्राप्त हुई है। जिनमें से 90 का निपटारा 100 मिंट से कम समय में किया गया व 2 शिकायतें ड्रोप हो गई । इस मौके सतवंत सिंह सहायक रिटíनंग अफसर महलकलां,सहायक रिटíनंग अफसर भदौड़ पूनमप्रीत कौर,सहायक रिटíनंग अफसर बरनाला वरिन्द्र सिंह,विभिन्न चुनाव सैल के नोडल अफसर,एस पी जगदीश बिशनोई हाजिर थे।

Exit mobile version