Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab: लुधियाना में जोरदार धमाका, जांच में जुटी पुलिस-फॉरेंसिक टीम

March 16, 2026

Punjab: लुधियाना में जोरदार धमाका, जांच में जुटी पुलिस-फॉरेंसिक टीम

लुधियाना: पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में तड़के हुए जोरदार धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने तुरंत पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह ग्रेनेड या पेट्रोल बम जैसा विस्फोट हो सकता है।

सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां यह भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं यह घटना पहले सामने आए राजनीतिक टारगेटिंग के मामलों से जुड़ी तो नहीं है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कुछ फुटेज में बाइक सवार संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। घटनास्थल से कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट के कारणों और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें