Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना के बसंत नगर में स्क्रेप के गोदाम में हुआ धमाका, एक घायल

लुधियाना: लुधियाना के बसंत नगर में एक स्क्रेप के गोदाम में जोरदार धमाका हुआ है। जिसमे एक व्यक्ति घायल हुआ जिसे डीएमसी में दाखिल करवाया है। यह धमाका किन कारणों से हुआ उसका अभी पता नहीं लग सका है। इलाके के लोगों के मुताबिक मोहल्ले में एक स्क्रेप का गोदाम है। यहां एसी कप्रेशर व अन्य बाहरी इलाकों से स्क्रेप एकत्र किया जाता है। आज जब वर्कर कंप्रेशर को खोल रहे थे तो अचानक धमाका हुआ। इलाके के लोग सहम गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना स्थल पर मिली जानकारी मुताबिक दीपक ट्रेडर का बसंत नगर में करीब 35 साल से कारोबार है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई।

Exit mobile version