लुधियाना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह लगभग 26,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। कार्यक्रमों में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक विरासत और हरित परिवहन से जुड़ी कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं।
हरियाणा में पहली हाइड्रोजन ट्रेन और विकास परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी जींद में लगभग 14,700 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह जींद और सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी झंडी दिखाएंगे। हाइड्रोजन फ्यूल सेल से संचालित यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है। यह शून्य कार्बन उत्सर्जन करेगी और इससे केवल जल वाष्प का उत्सर्जन होगा। प्रधानमंत्री लगभग 830 करोड़ रुपए की लागत से तैयार दौलतपुर चौक-करतोली नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे, जिससे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। वह करतोली-अंबाला रेल सेवा और अमृतसर (छेहर्टा)-वाराणसी रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
एक्सप्रेसवे और बाईपास परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
पीएम नरेंद्र मोदी 3,070 करोड़ रुपए से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे पैकेज-6 का उद्घाटन तथा 25.2 किलोमीटर लंबे दक्षिणी लुधियाना ग्रीनफील्ड बाईपास की आधारशिला शामिल है। इन परियोजनाओं से यात्रा का समय घटेगा, संपर्क बेहतर होगा और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)
मेष: दिन शुभ रहेगा...