Factionalism exposed before Rahul’s visit : जालंधर। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। अमृतसर में रखड़ पुनियां कार्यक्रम के दौरान सामने आई खींचतान के बाद अब राहुल गांधी के आगामी पंजाब दौरे को लेकर भी पार्टी की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं।
जालंधर में पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से जब कांग्रेस नेताओं की एकजुटता को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। चन्नी के इस बयान के बाद पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
जालंधर में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से राहुल गांधी के दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं की एकजुटता को लेकर सवाल किया गया। इस पर चन्नी ने कहा कि अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। उनके इस बयान के बाद पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस दौरान चन्नी ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़े वर्गों के प्रति ऐसी सोच स्वीकार नहीं की जा सकती। चन्नी ने राहुल गांधी पर दर्ज FIR की भी निंदा की और इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई भाजपा नेताओं पर होनी चाहिए थी। चन्नी ने देश में धार्मिक और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाओं पर भी चिंता जताई। साथ ही AI के जरिए कथित तौर पर गलत वीडियो बनाए जाने की भी निंदा की।

