Site icon Dainik Savera Times

मोबाइल छीनने के चक्कर में फैक्टरी वर्कर पर तेजधार हथियारों से हमला

लुधियाना: शहर में वारदातें रु कने का नाम नहीं ले रही। बाइक सवार बदमाशों ने फैक्टरी से लौट रहे एक्टिवा सवार वर्कर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे एक्टिवा सवार गिर गया और उसकी टांग फ्रैक्चर हो गई। उसके गिरते ही बदमाशों ने उसके सिर और चेहरे पर वार कर घायल कर दिया लेकिन वर्कर ने मोबाइल नहीं छोड़ा। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। मामले के बारे में कंगनवाल पुलिस चौकी को शिकायत दी गई है। यह वारदात महादेव नगर के ब्रिज भान शर्मा के साथ हुई। शर्मा का कहना है कि वह फैक्टरी में खराद का काम करता है। वह रात को अपने एक्टिवा पर घर वापस जा रहा था।

महादेव नगर में फैक्टरी के निकट ही दो बाइक सवारों ने उसे रोककर मोबाइल छीनना चाहा लेकिन उसने विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ा और वह एक्टिवा से गिर गया। इससे उसकी टांग फ्रैक्चर हो गई। इसके बाद बदमाशों ने उसके चेहरे पर हमला किया लेकिन उसने मोबाइल नहीं छोड़ा। उसके शोर मचाने पर लुटेरे भाग गए। किसी तरह वह फैक्टरी पहुंचा, जिस पर उसे फिर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी आंख के पास चेहरे पर 19 टांके लगे। उसने कंगनवाल पुलिस चौकी को शिकायत दी है।

ये भी पढ़ें : Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर

Exit mobile version