Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zirakpur में फर्जी कॉल रैकेट का हुआ भंडाफोड़, 2 विदेशी नागरिकों समेत 21 काे किया गिरफ्तार

August 7, 2024

Zirakpur में फर्जी कॉल रैकेट का हुआ भंडाफोड़, 2 विदेशी नागरिकों समेत 21 काे किया गिरफ्तार

मोहाली : जीरकपुर में फर्जी कॉल रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने धोखाधड़ी की गतिविधियों में शामिल कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। कॉल रैकेट जीरकपुर में स्थित ठिकानों से संचालित किया जाता था। गिरफ्तार किए गए 21 आरोपियों में 4 सरगना और 4 महिलाएं शामिल हैं। इस रैकेट में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें से 2 को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद मोहाली पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 3-4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए जीरकपुर के मुख्य पुलिस अधिकारी जसकवल सिंह सेखो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक इलाके में छापेमारी की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह रैकेट लोगों को गुमराह कर उनके बैंक खातों को हैक कर फर्जी यूआरएल भेज रहा है।

यह रैकेट फर्जी कॉल करके लोगों से पैसे ऐंठता था। पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ठिकानों पर छापेमारी की और इसमें शामिल 21 लोगों को गिरफ्तार किया। मुहम्मद नदीम कुरेशी, तौसीफ अहमर जट्टू (राजस्थान के सीकर के निवासी), देहरादून के आकाश बिष्ट और जीरकपुर के उमर जौफरी हैं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रिया चौधरी, मालती, शिवानी और अक्षरा के रूप में हुई। दोनों विदेशी नागरिकों की पहचान जाम्बिया के चेलिफ़िया सिंघू और सूडान के लेओल के रूप में की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें