
चंडीगढ़: पुलिस ने कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां का फर्जी पीए गिरफ्तार किया गया है। इस फर्जी पीए की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। जो लोगों से लाखों रुपए की ठगी करता था। बताया जा रहा है कि वह लोगों से पैसे लेता था। वह खुद को हरदीप मुंडियां का पीए बताता था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी कुलदीप सिंह ने वरिंदर के एक प्रॉपर्टी डीलर से किसी और के नाम पर 3 लाख रुपए लिए थे। जिसके बाद जब पीड़ित को आरोपी के बारे में पता चला तो उसने कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां से शिकायत की। जिसके बाद आज खुद को मंत्री का पीए बताने वाले आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...