Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

दुकानदार को ब्लेकमेल करने वाले नकली पुलिस कर्मचारी काबू

लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना में नकली CIA के मुलाजिम बनकर एक कंफेक्शनरी शॉप के मालिक को ब्लैकमेल करने आए दो बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। बदमाशों ने भागते समय एक युवती को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल युवती का नाम पूनम बताया जा रहा है।

दरअसल नकली पुलिस कर्मचारियों ने जब देखा कि उन्हें पकड़ने के लिए असली पुलिस आ गई है तो बदमाशों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान उन्होंने जल्दबाजी में युवती को फेट मार दी। पुलिस ने आरोपियों का काफी दूर तक पीछा कर उनकी कार में टक्कर मार उन्हें रोक दिया। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। घायल युवती को ईलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल बेचने का आरोपियों ने लगाया ट्रेप
घटना रविवार देर शाम की है। LIG फ्लैट्स, चंडीगढ़ रोड के निकट कंफेक्शनरी की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि आरोपियों ने मोबाइल बेचने का ट्रेप लगा उसे ब्लेकमेल किया। कुछ समय पहले एक युवक उनकी दुकान से मोबाइल उठाकर भाग गया। कुछ दिन बाद वह वापिस आया। उसने उससे मोबाइल मांगा। इस पर उसने मोबाइल के बदले पैसे देने की बात कही।

इसके बाद वह युवक उसे पैसे दे गया। उसका कहना है कि कुछ समय बाद ही उस युवक के साथ 2 लोग आए। दोनों ने खुद को CIA का मुलाजिम बताया।
उन्होंने उस युवक से लिए पैसे वापिस करने के लिए कहा। उसने उन्हें बताया कि यह पैसे उसने अपने मोबाइल के बदले लिए हैं। दुकानदार के मुताबिक उन्होंने उस पर मामला दर्ज करने की धमकी दी और रुपए ले गए।

रोजाना दुकान पर आ करते थे तंग
दुकानदार का कहना है कि इसके बाद वह उसे दोबारा तंग करने लगे। आरोपी अक्सर दुकान पर आकर उसे ब्लेकमेल करते। जब उसने उनका नंबर मांगा तो उन्होंने नहीं दिया। जिस पर उसे शक हो गया। उसने इस बारे में जाकर थाना डिवीजन नंबर 7 के इंचार्ज सुखदेव बराड़ को बताया। रविवार वे लोग दोबारा उसकी दुकान पर आए। उसने इस बारे में थाना इंचार्ज को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस वालों को देखते ही आरोपी कार लेकर भागे। पुलिस ने भी उनका पीछा कर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।

Exit mobile version