Site icon Dainik Savera Times

मोहाली में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी छत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मोहाली में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि यह हादसा मोहाली जिले के खरड़ के सेक्टर 126 में इमारत की छत गिरने से हुआ है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और प्रशासन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। ये घटना उस वक्त हुई, जब बिल्डिंग की छत डालने का काम चल रहा था।

बता दें कि घटना के वक्त बिल्डिंग की छत ढालने का काम चल रहा था, लेकिन अचानक इमारत की छत गिर गई। जिसमें कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दे दी। सूचना मिलने पर खरड पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची है। आम जनता की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना की सूचना के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और राहत कार्यों में मदद में जुटा है। क्रेन को बुला लिया गया है। क्रेन की मदद से इमारत की छत के नीचे फंसे लोगों राहत कार्य पहुंचाया जा रहा है।

Exit mobile version