मोगा (दलीप कुमार): जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मोगा की दाना मंडी में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों एवं वारिसों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्यों के पास जाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके पूर्वजों द्वारा देश की आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों को नमन किया। समारोह में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा तथा विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस भी मौजूद रहे।
डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग, संघर्ष तथा बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने देश के लिए अमूल्य योगदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इन्हीं महान परिवारों की कुर्बानियों के कारण आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं और स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।
समारोह के दौरान प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करते हुए सिलाई मशीनें, ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर भी वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद एवं दिव्यांग लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है। समारोह में देशभक्ति और सामाजिक सरोकार का संदेश भी प्रमुखता से देखने को मिला।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...