Site icon Dainik Savera Times

फायरिंग मामले में बेटे को झूठा फंसाने का आरोप

Family Alleges Son Framed in Jalandhar Firing Case : जालंधर। कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में 15 सितंबर की देर रात बत्तरा परिवार के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक परिवार ने प्रेस वार्ता कर गंभीर आरोप लगाए हैं।

निशा ने दावा किया कि घटना के दौरान उनके बेटे गौरव वालिया उर्फ ब्रेबो का नाम झूठा दर्ज करवाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि वह घटना के समय अपने घर में मौजूद था। निशा के अनुसार, करीब तीन दर्जन बदमाश बाइकों पर सवार होकर आए थे और कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इस दौरान कई कारों और दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000576569.mp4

निशा ने आरोप लगाया कि जिस घर पर फायरिंग हुई, वह रिषी राज पुत्र विजय बत्तरा का है। उन्होंने परिवार के कुछ सदस्यों पर अवैध शराब, जुआ और नशे के कारोबार से जुड़े होने के आरोप भी लगाए। साथ ही वर्ष 2008 में कैंट के एक थाने पर हमले और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के दावे किए।निशा ने कहा कि उनके बेटे के पास घटना के समय घर पर होने के सभी सबूत हैं, जिन्हें पुलिस को दिखाया जा चुका है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000576568.mp4

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी उनके परिवार पर हमले करवाए गए और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच और आरोपों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

Exit mobile version