Site icon Dainik Savera Times

शहीदों को याद कर परिवार भावुक, दी श्रद्धांजलि

Family emotional remembering the martyrs : जालंधर। कारगिल विजय दिवस को लेकर जालंधर के जल विलास पैलेस में शहीद परिवारों के लिए के कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे परिवारों ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें फूल भेंट करके श्रद्धांजलि दी और उनकी यादों को ताजा किया।

कारगिल दिवस पर छलके जज़्बात

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260726-WA0037.mp4

शहीद सरदार कुलविंदर सिंह की पत्नी राजविंदर ने बताया कि उनके पति ने देश के लिए शहीद हुए थे। उन्होंने बताया कि जब वह घर से निकलते हैं तो कोई उनकी पति के शहादत के बारे में चर्चा करता है तो उन्हें इस बात पर मान महसूस होता है और हर साल उन्हें सम्मानित किया जाता है। वह जब कारगिल विजय दिवस पर पहुँचती हैं तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। उन्हें मान महसूस होता है पिक ने देश के लिए शहादत दी।

पिता की शहादत पर गर्व

शहीद परिवार के पंजाब पुलिस से रिटायर्ड हुए एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह एक साल के थे, जब उसके पिता बलकार सिंह ने देश के लिए शहीदी दी थी। उन्हें मान महसूस होता है कि पिता ने देश के लिए कुर्बानी दी। उन्होंने बताया कि हर साल देश में 26 जुलाई को कारगिल दिवस मनाया जाता है और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया जाता है तो पिता की याद आती है और गर्व महसूस होता है कि पिता ने देश के लिए शहीदी दी। उन्होंने कहां ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि आज के यूथ का ध्यान आर्मी की भर्ती के लिए ओर बढ़े।

Exit mobile version