Site icon Dainik Savera Times

जालंधर अमृतसर हाईवे पर एक्सीडेंट में मारे गए लोगों के परिवारवालों ने पुलिस थाने के बाहर लगाया धरना

तीन व्यक्तियों की मौत के बाद मृतक व्यक्तियों के परिवारवालों ने थाना मकसूदा के बाहर रोड पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया।भीम युवा मोर्चा से विशाल ने बताया कि थाना मकसूदा के एसएचओ ने अज्ञात व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

लेकिन वह उनकी इस जांच से संतुष्ट नहीं है, क्योंकि अभी तक गाड़ी के नंबर से उसके मालिक को ट्रेस नहीं किया गया है। जिसका वह विरोध करते हैं, इसलिए उन्होंने कार्रवाई को जल्दी करने की मांग करते हुए थाने के बाहर धरना लगाया।

इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी को पड़कर सजा दी जाए। इस मामले में थाना मकसूद के एसएचओ सिकंदर सिंह विर्क ने बताया कि उन्होंने शुरुआती जांच में एफआईआर दर्ज कर ली है। जिस सिलसिले में एक टीम को चंडीगढ़ भेज कर वहां पर भी आरोपी को ट्रेस करवाया जा रहा है।

Exit mobile version