Site icon Dainik Savera Times

शादी की सालगिरह मना रहा था परिवार, और फिर नौजवानों ने कर दिया पथराव

पटियाला के अबचल नगर में एक घर पर पथराव की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि अबचल नगर में रहने वाले टिंकू कुमार और उनकी पत्नी सुदर्शना देवी घर पर अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे। जहां कुछ नकाबपोश युवक उनके घर के बाहर आए और घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। जिसकी तस्वीरें घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं और पुलिस ने इस पर मामला भी दर्ज कर लिया है।

बता दें कि टिंकू कुमार का कहना है कि मेरी पत्नी गर्भवती है। हम उन लड़कों को जानते हैं जिन्होंने हमारे घर पर पत्थर और ईंटों से हमला किया, वे हमारे पड़ोस में घर के बगल में रहते हैं और कबूतर उड़ाते हैं। वे सारा गंदा सामान हमारे घर पर फेंक देते हैं इसलिए हमने उनके घर जाकर ही उन्हें समझाया। जिसके चलते युवक अपने दोस्तों के साथ हमारे घर पर हमला करने आया था। वहीं, अनाज मंडी थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version