
Comedian Jaspreet Singh : मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के बाद अब मशहूर पंजाबी कॉमेडियन जसप्रीत सिंह की भी मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। दरअसल कॉमेडियन जसप्रीत सिंह खिलाफ चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडित धरेनवर राव ने श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को चिट्ठी लिख शिकायत भेजी है। इस चिट्ठी में प्रोफेसर पंडित धरेनवर राव ने जसप्रीत सिंह पर शो में अभद्र व अश्लील भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाया है और वहीं सिखों की छवि खराब करने को लेकर कार्रवाई की भी मांग की है।
पंडितराव धरनेवर ने लिखी है चिट्ठी
आपको बता दें कि उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि पगड़ीधारी सिख होने के बावजूद भी जसप्रीत सिंह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसा करने से दस्तार सजाने वाले सिखों का अपमान हुआ है। ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील और अभद्र भाषा के इस्तेमाल से आज के युवा और बच्चो पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यह सिख संस्कृति के भी खिलाफ है। इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप जसप्रीत सिंह के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। बता दें कि जसप्रीत सिंह भी कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट के उस एपिसोड का हिस्सा थे जिसमें रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी शामिल थे।
पढ़े चिठ्ठी :
Pandit Rao Dharennavar wrote a letter to SGPC President Harjinder Singh Dhami, urging action against stand-up comedian Jaspreet Singh for using derogatory words in the show India’s Got Latent. He stated that Jaspreet Singh’s actions are damaging the image of Sikhs and are against… pic.twitter.com/FrJ2uGU1Lz
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) February 14, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...