Site icon Dainik Savera Times

Faridkot accident : फरीदकोट सड़क हादसे पर CM Bhagwant Mann का ट्वीट, कही ये बात

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

Faridkot accident : पंजाब के फरीदकोट में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां कोटकपूरा से फरीदकोट आ रही एक बस ट्रक की टक्कर के बाद रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिर गयी। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए है। हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य में जुट गई है। सभी घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख

फरीदकोट में हुए भयानक सड़क हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। वही इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री सोशल मीडिया के एक्स पर लिखा ‘फरीदकोट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराने के बाद नाले में गिर गई। जिससे कई लोग घायल हो गए हैं और अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। मैंने प्रशासन से घायलों की तुरंत मदद करने को कहा है और मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं।

Exit mobile version