Site icon Dainik Savera Times

फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन तस्करी गिरोह के 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Faridkot Police arrests 6 accused

Faridkot Police arrests 6 accused

पंजाब डेस्क: फरीदकोट पुलिस ने एक सक्रिय हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कि पुलिस को दो महीने की गहन जांच के बाद यह सफलता हासिल हुई, जिसमें कुल 6 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी मिली। गिरफ्तार आरोपियों में एक आर्मी जवान और एक बर्खास्त पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 4.8 किलो हेरोइन, एक हथियार और दो वाहन एक थार और एक XUV बरामद किए। डीजीपी गौरव यादव ने इस बड़ी सफलता की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की।

NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामला

आरोपी कई एनडीपीएस मामलों में पहले से नामजद हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और गिरोह के और लिंक तलाशने में जुटी है।पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह पूरी तरह सक्रिय है।

Exit mobile version