Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा, कार सवार 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

accident

accident

Faridkot road accident: पंजाब के फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।

मामला फरीदकोट के सादिक राज मार्ग का है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात एक कार धान की बोरियों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही उन्होंने एक घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इससे पहले 18 नवंबर को पंजाब में जालंधर के पठानकोट बाईपास के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और गाड़ी को काटकर मृतकों को बाहर निकाला गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Exit mobile version