Site icon Dainik Savera Times

गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर 1 अक्टूबर को फरीदकोट में ड्रोन शो

Faridkot to Host Drone Show on October 1 : फरीदकोट। श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 1 अक्टूबर को फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में विशेष ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। विधायक एस. गुरदित्त सिंह सेखों ने बताया कि करीब 500 ड्रोन के जरिए गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं का डिजिटल चित्रण किया जाएगा।

MLA एस. गुरदित्त सिंह सेखों ने यह जानकारी दी। MLA सेखों ने बताया कि शो के दौरान ड्रोन के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी के जीवन और दर्शन को प्रभावी ढंग से दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन शो के दौरान आसमान में एक साथ उड़ते हुए लगभग 500 ड्रोन श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं का शानदार डिजिटल चित्रण प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री एस. भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व (जन्म जयंती) पूरी श्रद्धा के साथ मना रही है और आधुनिक माध्यमों से गुरु के सार्वभौमिक दर्शन को जनता तक पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को गुरु के क्रांतिकारी दर्शन से परिचित कराना और उनकी शिक्षाओं को लोगों के बीच फैलाना है। यह गुरु रविदास महाराज जी को उचित सम्मान देने और नई पीढ़ी तक उनके शाश्वत संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की एक अनूठी पहल है। उन्होंने जिले के निवासियों से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।

Exit mobile version