Last Updated: November 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

संगरूर में तूड़ी के ढेर में दबने से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

November 29, 2026

संगरूर में तूड़ी के ढेर में दबने से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पंजाब डेस्क: संगरूर जिले के भवानीगढ़ क्षेत्र के गांव बालद कलां से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां अपने खेत में काम कर रहे 35 वर्षीय किसान की तूड़ी के भारी ढेर के नीचे दबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

तूड़ी निकालते समय हुआ दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमनदीप सिंह (35) पुत्र हरी सिंह निवासी बालद कलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर अमनदीप अपने घर के पास स्थित खेत में बने तूड़ी के ढेर से पशुओं के लिए तूड़ी निकाल रहा था।

इसी दौरान अचानक तूड़ी का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर गया। भारी मात्रा में तूड़ी के नीचे दबने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया। हादसे के समय खेत में उसके अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। ऐसे में उसे समय रहते मदद नहीं मिल सकी। दम घुटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आर्थिक रूप से कमजोर था मृतक का परिवार

गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह तेजे के अनुसार, अमनदीप सिंह एक छोटा किसान था और खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें…

इस परिवार पर पहले से ही परेशानियों का बोझ था। मृतक के बुजुर्ग पिता भी बीमार हैं और लंबे समय से बिस्तर पर हैं। घर के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें