Site icon Dainik Savera Times

Punjab News: तरनतारन में किसान नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Farmer Leader Shot Dead in Tarn Taran

Farmer Leader Shot Dead in Tarn Taran

पंजाब डेस्क: तरनतारन जिले से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। बता दें कि आज सुबह कांग्रेस समर्थित किसान नेता की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गांव गंडीविंड धत्तल में करीब 11 बजे हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान आत्मा सिंह (पुत्र महिंदर सिंह) के रूप में हुई है, जो किसान आंदोलन से जुड़े सक्रिय नेता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और उन्हें किसी बहाने से बाहर बुलाया। जैसे ही आत्मा सिंह घर से बाहर आए, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर हुए फरार

गोलियां लगने से आत्मा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें…

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थाना चोहला साहिब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version