Site icon Dainik Savera Times

किसानों ने चंडीगढ़ में धरना देने का किया ऐलान, पुलिस ने हिरासत में लिए कई किसान नेता

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने आज अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। किसानों ने चंडीगढ़ में धरना देने का ऐलान किया है और इससे पहले ही पुलिस ने आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। तरनतारन में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह साबरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। किसानों ने पंजाब के विभिन्न टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। वहीं सरवन सिंह पंढेर की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

Exit mobile version