Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में धान खरीद की नाराजगी को लेकर किसान 4 घंटे आज सड़कें करेंगे जाम

October 25, 2024

पंजाब में धान खरीद की नाराजगी को लेकर किसान 4 घंटे आज सड़कें करेंगे जाम

जालंधर। पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता आज (शुक्रवार) मुख्य सड़कें जाम करेंगे। किसान संगठन का कहना है कि सरकार की ओर से बार-बार मांग और आश्वासन के बावजूद धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। किसान आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चार घंटे के लिए राज्य भर की मंडियों के आसपास की मुख्य सड़कें बंद रखेंगे।

एसकेएम नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने कल कहा कि सड़कें जाम करने का फैसला 19 अक्टूबर को लिया गया था। कहा गया कि अगर राज्य सरकार चार दिनों में धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने में विफल रहती है तो बड़ा फैसला लिया जाएगा। रमिंदर पटियाला ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राज्य के सभी डीसी दफ्तरों का घेराव किया जाएगा।

एसकेएम के अलावा किसानों के दूसरे संगठन भी धान खरीद को लेकर सरकार के खिलाफ हो गए हैं। पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने ऐलान किया कि 26 अक्टूबर को माझा-मालवा-दोआबा क्षेत्र में हाईवे जाम किए जाएंगे। यह आंदोलन 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे शुरू होगा और मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें