Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों के दिल्ली मार्च में अगला कदम मंगलवार को होगा घोषित

December 10, 2024

किसानों के दिल्ली मार्च में अगला कदम मंगलवार को होगा घोषित

Farmers Delhi March : किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा और वे मंगलवार को घोषणा करेंगे कि अगला समूह नयी दिल्ली की ओर कब बढ़ेगा।

वह खनौरी बॉर्डर पर पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात के बाद बोल रहे थे। पंधेर ने कहा कि डल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति अच्छी नहीं है और उनका वजन 11 किलो कम हो गया है। इसके अलावा उन्हें किडनी और लीवर की भी समस्या है।

हालांकि, पंधेर के अनुसार, डल्लेवाल ने कहा है कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पंजाब सरकार किसानों की मदद करना चाहती है, तो उनका स्वागत है, लेकिन अगर वे डल्लेवाल की भूख हड़ताल को जबरन खत्म कराना चाहती हैं, तो ऐसा नहीं होगा।

इस बीच, सूत्रों ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पानीपत कार्यक्रम के कारण कुछ समय मांगा है। इससे पहले शंभू बार्डर पर पंधेर ने मीडियाकर्मियों से कहा कि किसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वे किसी दुश्मन देश के हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि किसानों को दिल्ली क्यों नहीं जाने दिया गया, उन्हें बोलने क्यों नहीं दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार भ्रमित लग रही है क्योंकि उसके मंत्री और हरियाणा के मंत्री अलग-अलग सुर में बोल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें