Site icon Dainik Savera Times

किसानों ने NHAI को दिया अल्टीमेटम, लाडोवाल टोल प्लाजा की दरें करें कम, नहीं ताे…

लुधियाना : देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल कल फ्री होने जा रहा है। किसान कल यहां विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने NHAI को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा की पुरानी दरें लागू नहीं की गईं तो रविवार को इसे पूरी तरह फ्री कर दिया जाएगा।

इन नेताओं ने सोशल मीडिया पर यह अल्टीमेटम जारी किया है। साल में तीसरी बार टोल की दरें बढ़ाई गई हैं। महंगे टोल से लोगों में गुस्सा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के NH-44 पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर इस समय राज्य का सबसे महंगा रोड टैक्स वसूला जा रहा है। इस महंगे टोल प्लाजा को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।

फ्री में निकाले जाएंगे लोगों के वाहन

इसके बावजूद NHAI इसकी दरें कम करने की बजाय हर साल इसमें बढ़ोतरी कर रहा है। अब इसका विरोध करते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने एनएचएआई को दरें कम करने का अल्टीमेटम दिया है। प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि अगर टोल दरें कम नहीं की गईं तो रविवार को पूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और लोगों के वाहन मुफ्त निकाले जाएंगे।

Exit mobile version