Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में कल दोपहर 12 बजे किसान ‘रेल रोको’ आंदोलन करेंगे

Farmer Protest

Farmer Protest

अमृतसर। अपनी मांगों को लेकर किसान आंदोलन 2.0 में किसान संगठनों ने पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। वहीं, इसके बाद कल पंजाब में ‘रेल रोको’ आंदोलन करने का भी ऐलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब में बुधवार को दोपहर 12 बजे से तीन घंटे के लिए ‘रेल रोको’ का आह्वान किया। उन्होंने पंजाब के लोगों से विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।

पंधेर ने कहा,  कल हम पंजाब में रेल रोको करेंगे; मैं सभी से दोपहर 12 से 3 बजे तक रेलवे रोकने का आग्रह करता हूं।”
किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने की सभी से अपील करते हुए उन्होंने कहा, “किसानों के विरोध प्रदर्शन का अधिक से अधिक समर्थन करें….पंजाबियों को एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर मुद्दे का समाधान न करने का आरोप लगाया। किसान नेता ने कहा, “सभी यूनियन एक समान तरीके से विरोध करने की कोशिश कर रही हैं… हमारा विरोध राज्य सरकार के खिलाफ नहीं है।

डल्लेवाल की भूख हड़ताल के बारे में पूछे जाने पर पंधेर ने कहा कि दल्लेवाल की हालत गंभीर है। पंधेर ने चेतावनी देते हुए कहा, “डल्लेवाल की हालत गंभीर है, अगर कुछ हुआ तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी। कथित तौर पर, चल रहे किसान विरोध प्रदर्शन ने अपने 309वें दिन में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार पर 140 करोड़ भारतीयों, 3 करोड़ पंजाबियों और 2.5 करोड़ हरियाणवियों का दबाव है…. हमारी 12 मांगें हैं।” उन्होंने कहा, “पंजाब के गायक ने इस मुद्दे को जन आंदोलन बना दिया।

Exit mobile version