Site icon Dainik Savera Times

किसानों ने किया बड़ा ऐलान; कल पंजाब में इन 18 जगहों पर बड़ा ट्रैक्टर मार्च

चंडीगढ़: किसान मजदूर मोर्चा ने आज प्रेस नोट जारी कर बताया कि आज मोर्चा को संघर्ष के 183 दिन पूरे हो गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त को देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे, जिसमें किसानी झंडे के साथ-साथ तिरंगा भी लहराया जाएगा। इसके साथ ही मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से आम भारतीय नागरिक की स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए और इन तीन आपराधिक कानूनों के विरोध में इन कानूनों की प्रतियां पूरे देश में वितरित भी की जाएंगी।

Exit mobile version