Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक बार फिर दिल्ली की और कूच करेंगे पंजाब के किसान

February 13, 2024

एक बार फिर दिल्ली की और कूच करेंगे पंजाब के किसान

पंजाब के किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। सोमवार को चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच बैठक बेनतीजा रही। सूत्रों के अनुसार बैठक में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर और अन्य मामले वापस लेने पर सहमति बन गई थी। वहीं किसानों के सभी प्रकार के लोन और कर्ज माफी पर पेंच फंसा हुआ था। बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान परिसर में हुई। केंद्र की तरफ से बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे।

किसानों की ये प्रमुख मांगें:-
. स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार सभी फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग
. किसानों और खेत मजदूरों की कर्जमाफी की मांग
. लखीमपुर खीरी में जान गंवाने वाले किसानों को इंसाफ और आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर सभी दोषियों को सजा की मांग
. लखीमपुर खीरी कांड में घायल सभी किसानों को वादे के मुताबिक 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग
. किसान आंदोलन के दौरान दर्ज केस रद्द करने की मांग
. पिछले आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों को नौकरी
. 200 दिन मनरेगा की दिहाड़ी मिले
. 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की मांग
. फसल बीमा सरकार खुद करे
. किसान और मजदूर को 60 साल होने पर 10 हजार रुपये महीना मिले
. विश्व व्यापार संगठन से खेती को बाहर किया जाए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें