Site icon Dainik Savera Times

राहों रोड की बदहाल सड़कों और अतिक्रमण पर किसानों का प्रदर्शन

Farmers protest against encroachment : लुधियाना। राहों रोड की जर्जर सड़कों, सड़क पर लगे रेहड़ी-फड़ी और सीवरेज समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन (पंजाब) ने लुधियाना प्रशासन के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। किसानों ने वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई, जिस पर जिला प्रशासन ने छह माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

राहों रोड की समस्याओं पर प्रशासन से बैठक

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260729-WA0075.mp4

राहु रोड को लेकर लगातार पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर किसान धरना और प्रदर्शन करते आ रहे हैं, चाहे रहो रोड की खराब सड़के की बात करें चाहे रोड पर खड़ी रेडी फड़ीओ को रोड पर हटाने की बात हो और भी कई मुद्दों पर बातचीत की गई, जिसमें भारतीय किसान मजदूर यूनियन पंजाब की टीम और कई किसान वहां पर शामिल हुए, यह बातचीत लगभग दो घंटे तक चली, बातचीत करते भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से राहुल रोड में आ रही समस्या को लेकर वह लगातार कई बार सरकार के आगे अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं पर लेकिन आज हमने लुधियाना प्रशासन से बातचीत की। राहु रोड की खराब सड़कों की वजह से लोगों को काफी परेशानी आ रही है।

राहों रोड सुधार का डीसी ने दिया भरोसा

सड़कों पर रेडी पड़ी हटाने की बात की क्योंकि वाहन गुजरते लोगों को काफी परेशानी होती हैं, जो 14 पंचायत में डाले सीवरज की सफाई का काम जो 10 लाख के टेंडर के अधीन है। कई मुद्दों पर हमने अपनी बात रखी यह राहु रोड की सभी समस्या सुनने के बाद लुधियाना डीसी ने कहा कि वह राहुल रोड के मुद्दे पर विचार करेंगे और लगभग 6 महीने के अंदर अंदर सभी समस्या का हल निकाला जाएगा। अब दूसरी और देखना होगा कि लंबे समय से राहु रोड के मुद्दे जो किसानों की और लगातार पिछले कुछ समय से उठाई जा रहे हैं। उसका कब हाल होगा यह आने वाला समय बताएगा।

 

Exit mobile version