Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: किसानों को मिला केंद्र का प्रपोज़ल; 14 फ़रवरी को चंडीगढ़ में किसानो के साथ होगी बैठक

January 18, 2025

Breaking: किसानों को मिला केंद्र का प्रपोज़ल; 14 फ़रवरी को चंडीगढ़ में किसानो के साथ होगी बैठक

केंद्र सरकार की किसानों से मीटिंग के बाद खनौरी बॉर्डर के मंच से बड़ा ऐलान हुआ है इसमें वहां रिटायर्ड. एडीजीपी जसकरन सिंह और पूर्व डीआईजी नरिंदर भार्गव के मौजूद थे। इस बातचीत के बाद यह फ़ैसला आया है की केंद्र की किसानो के साथ अगली बैठक 14 फ़रवरी को चंडीगढ़ को शाम 5 बजे होगी और इस बैठक सभी किसानों को आने के लिए कहा है।

किसानों की मांगों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब पुलिस के साथ खनौरी बॉर्डर पहुंचा है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) सिद्धूपुर के नेता काका सिंह कोटड़ा और अभिमन्यु कोहाड़ की उपस्थिति में टीम ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। आपको बतादें कि केंद्र की टीम किसान नेताओं के पास सरकार का प्रस्ताव लेकर पहुंची है। पिछले एक घंटे से केंद्र के अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच बैठक जारी है। इस बैठक में किसानों की मांगों पर विचार-विमर्श हो रहा है, जिसमें आंदोलनरत किसानों की मुख्य मांगें शामिल हैं।

इस बैठक के बाद किसानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने किसानों को प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव के बारे में जानकारी जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। हालांकि इसके बाद किसानों में एक उम्मीद जगी है कि शायद केंद्र सरकार आखिरकार किसानों की मांगों को मान ले और शायद डल्लेवाल का आमरण अनशन जल्द ही खत्म हो जाए। डल्लेवाल लगातार पिछले 54 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ती जा रही है। उनका वजन लगभग 20 किलो कम हो गया है और उनके लिए अब पानी पचाना भी मुश्किल हो रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें