Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

धान की खराब खरीद के खिलाफ किसान आज पंजाब भर में फ्री करेंगे टोल प्लाजा

October 17, 2024

धान की खराब खरीद के खिलाफ किसान आज पंजाब भर में फ्री करेंगे टोल प्लाजा

चंडीगढ़: पंजाब में किसानों द्वारा 17 अक्टूबर यानि आज सभी टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे, जबकि 18 अक्टूबर को नेताओं के घरों के बाहर मोर्चे लगाए जाएंगे। मुख्य रूप से भाजपा नेता अरविंद खन्ना, प्रणीत कौर और आप के सभी मंत्रियों और विधायकों के घरों के बाहर मार्च निकाला जाएगा।

टोल प्लाजा फ्री करने और भाजपा और आप नेताओं के घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का यह फैसला भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने लिया है। केंद्र और राज्य दोनों के खिलाफ विरोध का यह फैसला धान की खरीद में देरी के लिए लिया गया है। किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि संगठन की 5 सदस्यीय राज्य नेतृत्व टीम ने यह फैसला लिया है। फैसले के अनुसार, विरोध दिन-रात जारी रहेगा।

किसानों और मजदूरों की कई मांगें हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की निर्बाध खरीद किसानों और मजदूरों की मुख्य मांगों में से एक है। पंजाब की मंडियों में धान की धीमी खरीद को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा ऐलान किया है। संगठन के नेताओं ने कहा कि 17 अक्टूबर से पूरे पंजाब के टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे और 18 अक्टूबर से आम आदमी पार्टी के विधायकों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के घरों के बाहर मोर्चे लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें