Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आधी रात की बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, साल भर की मेहनत पर लगा दांव

April 16, 2024

आधी रात की बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, साल भर की मेहनत पर लगा दांव

चंडीगढ़ : सोमवार देर रात जालंधर और अमृतसर समेत पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश हुई। रात साढ़े दस बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई तो किसानों की नींद उड़ गई। बारिश की मार खेतों में पके गेहूं पर पड़ी। बारिश से गेहूं को भारी नुकसान होने की आशंका है। गेहूं की फसल पर भी असर पड़ेगा। अमृतसर में 3.0 मिमी, नवांशहर में 1.3 मिमी, रूपनगर में 0.5 और चंडीगढ़ में 0.4 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई।

किसानों को कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि 19 अप्रैल तक गेहूं की कटाई न करें. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है. फिर 18 और 19 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को 19 अप्रैल तक गेहूं की कटाई न करने की सलाह दी है। इस साल मानसून सीजन के दौरान देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। यह खबर किसानों के लिए राहत भरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें