Site icon Dainik Savera Times

फगवाड़ा में दोसांझ रोड पर ऑटो-बस की भीषण टक्कर, 7 लोग घायल

कपूरथला : फगवाड़ा के दोसांझ रोड पर बस और ऑटो की जबरदस्त टक्कर से 7 लोग गंभीर जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए लोगों के सहयोग से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान नीलम, अंजलि, संदीप कौर, भावना, हरमन, मोनिका, ऑटो चालक सरवन सिंह के रूप में हुई।

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार ऑटो से राजा साहिब से माथा टेक कर वापस फगवाड़ा की ओर आ रहे थे कि बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। ऑटो चालक सरवन सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर जानकारी देते हुए राहगिर ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब ऑटो चालक की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई जिससे एक ही परिवार के साथ लोग जख्मी हो गए।

हादसे संबंधी जानकारी देते हुए इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रणजोत सिंह ने बताया के सड़क हादसे में सात लोग घायल आए हैं उनका इलाज किया जा रहा है जबकि एक की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Exit mobile version