Site icon Dainik Savera Times

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी गेजा राम वाल्मिकी के पक्ष में फतेहगढ़ साहिब में विशाल रैली कल

चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी प्रदेश महासचिव जगमोहन सिंह राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी आज सुबह 9:30 बजे राणा हेरिटेज के पास चुंगी नंबर 4 के पास फतेहगढ़ साहिब सीट से गेजा राम वाल्मिकी के समर्थन में एक विशाल रैली करेगी. जिसमें केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री श्री प्रेम चंद बैरवा, भाजपा पंजाब प्रदेश महासचिव जगमोहन सिंह राजू, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रदीप गर्ग रैली को संबोधित करेंगे और पूरा नेतृत्व भी मौजूद रहेगा।

रैली के बाद गेजा राम वाल्मिकी के समर्थन में एक विशाल रोड शो निकाला जाएगा। रोड शो के बाद दोपहर 12:30 बजे भाजपा प्रत्याशी गेजा राम वाल्मिकी आए हुए मुख्य अतिथियों के साथ लोकसभा के लिए अपनी उम्मीदवारी दाखिल करेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान दीदार सिंह भट्टी, भूपिंदर सिंह चीमा, भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रदीप गर्ग भी मौजूद रहे।

Exit mobile version