Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में DC ऑफिस के बाहर निहंग सिंहों का धरना, 3 साल पुराने फतेहवीर सिंह हत्याकांड में इंसाफ की मांग

July 13, 2026

लुधियाना में DC ऑफिस के बाहर निहंग सिंहों का धरना, 3 साल पुराने फतेहवीर सिंह हत्याकांड में इंसाफ की मांग

लुधियाना में निहंग सिंहों ने सोमवार सुबह DC ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और फिरोजपुर रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सुबह करीब 10 बजे सड़क पर बैठ गए, जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे निहंग सिंहों का कहना है कि करीब तीन साल पहले हुए निहंग फतेहवीर सिंह के मर्डर केस में उन्हें अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। उनका आरोप है कि केस में नामजद आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से प्रशासन और पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई न होने के कारण उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी और ठोस कार्रवाई का भरोसा मिलने तक उनका विरोध और जाम जारी रहेगा।

इस बीच, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को फिरोजपुर रोड के बजाय दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते रहे।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें