लुधियाना: शहर में आए दिन लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आ रहे हैं, जिनकी CCTV फुटेज भी सामने आती रहती है। ताजा मामला लुधियाना के सुखदेव एन्क्लेव से सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर पिता-पुत्र का रास्ता रोककर उन्हें धमकाने और हमला करने के आरोप लगे हैं। हमले में घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, करीब 7 साल पहले भी उनके साथ एक घटना हुई थी। उस समय वह अपने बेटे पवन के साथ एक्टिवा पर जा रहे थे, तभी मंदीप सिंह ने कथित तौर पर उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसी पुरानी घटना को लेकर मंदीप सिंह उनसे रंजिश रखता था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मंदीप सिंह उन पर फ्लैट की छत पर पड़ा सामान चोरी करने का आरोप लगाता था। ताजा हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

