Site icon Dainik Savera Times

पिता बना दरिंदा, 3 बच्चो की बेरहमी से करता था मारपीट

मोहाली के डेराबस्सी में एक पिता अपने ही तीन बच्चों की दरिंदो की तरह मारपीट करता था। आरोपी का पत्नी से पिछले 3 साल से क्लेश चल रहा था। जिसके बाद से पत्नी अलग रह रही थी। जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने दोनों नबालिग लड़का और लड़की पर किरपान से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों हस्पताल में भर्ती है। पिता दोनों बच्चो से काम करवाता था और बुरी तरह मारपीट करता था। बच्चों ने बताया की हमे खाने को भी नहीं दिया जाता था और घर का सारा काम भी करवाया जाता था। आरोपी द्वारा बच्चों की डंडे से पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।

बच्चों की मां ने बताया कि 3 साल से हमारा केस चल रहा है और मुझे भी घर से बाहर निकाल रखा है लेकिन मेरी 15 साल की बेटी और 13 साल का एक बेटा और 7 साल का एक बेटा मेरे पति के पास ही रहते हैं। जिनको बुरी तरह से मारपीट करता है। उनको खाने को नहीं देता और उनको डरा कर रखा है। बच्चे मुझे वीडियो बना बनाकर भेजते थे हमने कई बार पुलिस को शिकायत थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दरिंदा बाप आर्मी से रिटायर्ड बताया जा रहा है जो कि अपने बच्चों के साथ अकेला ही घर में रहता है।

Exit mobile version