Site icon Dainik Savera Times

पुत्र के वियोग में पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बठिंडा : बठिंडा बाजाखाना रोड पर गांव नहियावाला में पांच दिन पहले एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से आहत पिता ने शुक्रवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस तरह से एक परिवार में एक सप्ताह के अंदर दो लोगों ने जीवनलीला समाप्त कर ली। सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हैल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गिल ने बताया कि मामले में नहियावाला पुलिस के चौकी इंचार्ज जांच के लिए मौके पर पहुंचे, वहीं सहारा संस्था के वर्करों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक को फंदे से नीचे उतारा। गौरतलब है कि इस घटना का दर्दनाक पहलू 5 दिन पहले घटित हुआ, जब मृतक के 15 वर्षीय बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी, जिसकी अस्थियां बीते दिन ही विसर्जन कर पिता अपने परिवार के साथ वापस आया था। बेटे के वियोग में पिता ने भी आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक पिता पेंट का काम करता था। सहारा टीम ने पुलिस कार्रवाई के बाद मृतक का शव बठिंडा अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त गुरजंट सिंह(46) पुत्र मैदान सिंह वासी नहियावाला गांव के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें: भारत और चीन में एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा, इंडिगो ने कोलकाता-शंघाई के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान की शुरू

Exit mobile version