Site icon Dainik Savera Times

दो गुटों की लड़ाई में बेटे को बचाने पहुंचे पिता की मौत

Father dies while trying to save his son : जालंधर। देहात के लोहियां थाना क्षेत्र के गांव जमशेर में दो गुटों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे 45 वर्षीय शिंगारा के सिर पर गंभीर चोट लग गई।

परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260904-WA0072.mp4

मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका बेटा जशनप्रीत सिंह काम पर जा रहा था कि इस दौरान उसके बेटे को जमशेर के रहने वाले सोमा, आड़ू, रामदास और हैप्पी और उसकी पत्नी ने घेर लिया। वह सभी उससे मारपीट करने लगे तो वह बेटे को छुड़वाकर घर ले आई। कुछ समय के बाद वह दोबारा घर आकर विवाद करने लगे और बेटे जशनप्रीत को पीटने लगे। उसके पति छुड़ाने के लिए आगे गए तो उन्होंने पति का सिर दीवार में मार दिया।

लड़ाई के दौरान उसके पति के सिर पर गंभीर चोटे आई और पति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़िता ने रोते हुए कहा कि दूसरे गुट के परिवार की लड़की अन्य लड़कियों के साथ बेर साहिब गई थी और दूसरा गुट उनके बेटे पर आरोप लगा रहा था कि उनके बेटा जशनप्रीत उसे लेकर साथ लेकर गया था। इसी के चलते वह उसके बेटे को तंग परेशान कर रहे थे और आज बेटे पर हमला कर रहे थे, जिसे बचाने के लिए उसके पिता गए थे और उसकी लड़ाई में चोट लगने से मौत हो गई। परिवार ने लोहिया पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260904-WA0071.mp4

पुलिसने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना लोहिया खास के एसएचओ राजिंदर खैहरा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Exit mobile version