बठिंडा: गांव विर्क कलां में प्रेम विवाह से खफा एक पिता ने अपनी लड़की और नातिन को मौत के घाट उतार दिया। मामले में मृतका के पति रवि शर्मा के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जसमन कौर ने 5 साल पहले रवि शर्मा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की 4 साल की बेटी एकनूर भी थी। विवाह को लेकर लड़की का पिता राजवीर सिंह नंबरदार व भाई परमपाल सिंह विरोध जता रहे थे। सोमवार सुबह अपनी बेटी को लेकर जसमनदीप कौर विर्क कलां के पास बस स्टैंड पर आई थी। वह दवा लेने आई थी। इसी दौरान राजवीर नंबरदार व उसका बेटा परमपाल बस स्टैंड पर आ गए। दोनों ने जसमन कौर के साथ बहस शुरू कर दी।
इसी दौरान एक तेजधार हथियार से जसमन कौर के सिर में वार कर दिया। इस दौरान 4 साल की लड़की को भी गंभीर चोटें आई। इसके बाद आसपास के लोगों ने महिला व बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि 4 साल की एकनूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। रवि शर्मा ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच किसी तरह का विवाद व आमना-सामना नहीं हुआ था। वहीं, इससे पहले किसी तरह की धमकी भी उनके परिवार व उन्हें नहीं मिली थी। डीएसपी, हरजीत सिंह मान ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: ओडिशा में बड़ा धमाका: LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
मेष: दिन शुभ रहेगा...