Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दो की मौत

October 20, 2026

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दो की मौत
Father-Son Killed as Car Crashes into Overloaded Trailer : मोगा। पंजाब के मोगा जिले में बरनाला-मोगा हाईवे पर बधनी कलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। परिवार हरियाणा के सिरसा में शादी समारोह में शामिल होकर ऑल्टो कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि आगे चल रहे ओवरलोड ट्राले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही कार उससे टकरा गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में भारत भूषण गांधी निवासी वार्ड नंबर-8, सरकारी स्कूल के पास, लोहियां खास, जिला जालंधर ने बताया कि वह अपने भाई प्रदीप कुमार गांधी, पत्नी प्रियंका गांधी, बेटे नवजोत गांधी और माता राधा रानी के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर हरियाणा के सिरसा से लौट रहे थे।
परिवार शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर जा रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उनकी कार बधनी कलां से बाहद बुट्टर कलां की ओर जा रही थी, तो आगे चल रहे ओवरलोड ट्राले के चालक ने कथित तौर पर लापरवाही बरतते हुए बिना उचित संकेत दिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही ऑल्टो कार ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि हादसे में कार सवार नवजोत गांधी और प्रदीप कुमार गांधी की मौत हो गई। दुर्घटना में कार और ट्राले को भी नुकसान पहुंचा। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज मामले के जांच अधिकारी सहायक थानेदार अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना बधनी कलां पुलिस ने ट्राला चालक भाग सिंह निवासी गांव दुल्लेवाल, जिला बठिंडा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें