Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिता ने नशा करने से रोका, खुद के घर पर नशेड़ियों से करवाया जानलेवा हमला

August 27, 2023

पिता ने नशा करने से रोका, खुद के घर पर नशेड़ियों से करवाया जानलेवा हमला

मोगा : मोगा में नशेड़ी द्वारा अपने ही घर पर जानलेवा हमला करने का ममला सामने आया है। ये घटना सीसी टीवी कैमरा पर कैद हुई है। बता दे। पूरा मामला गांव के एक फौजी युवक नशा करने का आदी है। फौजी अपने दो दोस्तों के साथ गांव के सुविधा केंद्र में बने बाथरूम में नशे का टीका लगा रहे थे। फौजी के पिता वह गांव वालों ने तीनों युवकों को रंगे हाथ नशा करते पकड़ा। तीनों युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। बाद में फौजी अपने साथ कुछ युवकों को लाया तथा तीन घरों पर पथराव कर दिया।

गांव के लोगों से पूछताछ के बाद उन्होंने बता कि उनके गांव का एक युवक जो की फौज में है और शाम को गांव के कुछ लोगों के साथ बैठा था। इतने में गांव दल्लूवाला से दो युवक उसके पास आए तथा तीनों बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठकर गांव की सुविधा केंद्र में चले गए। इस उपरांत फौजी युवक का पिता भी वहां आया। जब उसे पता चला कि उसका बेटा अपने दोस्त दोस्तों के साथ सुविधा केंद्र क्या है तो वहां मौजूद सभी लोग सुविधा केंद्र की ओर चले गए। वहां जाकर देखा तो बाथरूम में फौजी वह उसके दोनों दोस्त चिट्टे का टीका लगा रहे थे।

फौजी युवक के पिता वह गांव वालों ने बाथरूम का दरवाजा खुलवाया तीनों युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर वहां से भाग गए। जाते समय युवक उनको धमकी दे ग‌ए कि वह रात को उनको देखने आएंगे। को लगभग 9:00 बजे 15 से 20 युवक उनके घर के बाहर खड़े होकर पथराव करना शुरू कर दिया।अपनी जान बचाने के लिए परिवार के सदस्यों द्वारा कमरे में खुद को बंद कर लिया। उनके द्वारा शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए मामले की जानकारी पंचायत के साथ थाने में जाकर लिखित शिकायत दी गई।लेकिन पुलिस द्वारा हमलावरों के खिलाफ नाथ हो केस दर्ज किया गया है और ना ही उनकी गिरफ्तारी हुई है।

.गांव के साबका सरपंच रणधीर सिंह का कहना है कि ग्राम में 10 से ज्यादा परिवार नशा बेचते हैं उनको नशा बेचना बंद करने के लिए कह दिया गया है ।अगर वह नशा बेचना बंद नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करवाई जाएगी ।इस संबंध में रविवार की सुबह गुरुद्वारा साहब में गांव वासियों का इकट्ठा रखा गया है ।जिसमें नशा रोकू कमेटी का गठन भी किया जाएगा। रात को हुई वारदात के संबंध में पुलिस द्वारा एक-दो दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो थाना बाघा पुराना का घेराव कर धरना दिया जाएगा। थाना बाघापुराना के एसएचओ अमनदीप कंबोज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच उपरांत बनती कार्रवाई कर दी जाएगी।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें