Site icon Dainik Savera Times

‘याद रहेंगे फौजा सिंह’, राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई; PMO ने भेजा शोक संदेश… ये हस्तियां रहीं मौजूद

पंजाब डेस्क : पंजाब के विश्व प्रसिद्ध बुजुर्ग एथलीट फौजा सिंह को आज उनके पैतृक गांव ब्यास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गांववासियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक सभी उनकी अंतिम विदाई में शामिल हुए। PMO की और से भी शोक संदेश भेजा गया है।

सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक शव को अंतिम दर्शन के लिए रख गया था। जिसके बाद अब शव को उठा लिया गया है और सभी लोग श्मशान घाट की तरफ रवाना हो रहे हैं। जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकली गई।

वहीं फौजा सिंह की अंतिम संस्कार के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे। इस दौरान CM मान ने फौजा सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने फौजा सिंह के पैतृक गांव ब्यास का दौरा किया और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान राज्यपाल कटारिया ने कहा, “फौजा सिंह ने न केवल अपने अद्वितीय साहस और दृढ़ निश्चय से खेल जगत में भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी अनुकरणीय योगदान दिया। उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।”

फौजा सिंह, जिन्हें दुनिया ‘रनिंग सिख’ के नाम से जानती है, ने उम्र के सैकड़ों पड़ाव पार करने के बावजूद दौड़ को अपना जुनून बनाए रखा। 100 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने मैराथन पूरी कर पूरी दुनिया को चौंका दिया। लेकिन उनका योगदान सिर्फ खेल तक सीमित नहीं था।

राज्यपाल कटारिया ने बताया, “जब मैंने पंजाब को नशामुक्त करने की मुहिम शुरू की, तो फौजा सिंह स्वयं आगे आए और इस अभियान का हिस्सा बने। वे युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए गांव-गांव गए। उनका जीवन वास्तव में एक प्रेरणास्रोत है।”

संयम और आत्मविश्वास की जीती-जागती मिसाल

फौजा सिंह ने अपनी उम्र को कभी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। वे 90 वर्ष की उम्र में मैराथन दौड़ में शामिल हुए और 100 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भाग लेकर ‘सेंचुरी रनर’ की उपाधि हासिल की।

उनका जीवन सिर्फ खेल जगत के लिए नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्त्रोत रहा। वे यह साबित करते रहे कि उम्र केवल एक संख्या है, और इच्छाशक्ति से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। उनकी अंतिम यात्रा में देशभर से खेल जगत, सिख समुदाय और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है।

Exit mobile version