Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में खराबी, 3 मरीजों की मौत

July 28, 2025

जालंधर के सिविल अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में खराबी, 3 मरीजों की मौत

जालंधर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट में खराबी आने से तीन मरीजों की मौत हो गई। तीनों मरीज पिछले तीन दिन से ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती थे। इनमें दो मरीज फेफड़ों की बीमारी से और एक मरीज ड्रग ओवरडोज के कारण भर्ती था। रविवार शाम ऑक्सीजन प्लांट में अचानक खराबी आने से ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई, जिससे मरीजों की सांसें रुकने लगीं। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत दूसरा ऑक्सीजन प्लांट चालू किया और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से मरीजों को ऑक्सीजन देने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है और सिलेंडर व कंसंट्रेटर पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। शुरुआती जांच में ऑक्सीजन प्लांट में लीकेज की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को स्पष्ट होगा कि दिक्कत लीकेज की थी या किसी और तकनीकी वजह से आई। अस्पताल ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है।

ये भी पढ़ें :- अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, आर्मी जवान सहित 3 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें