Site icon Dainik Savera Times

फाजिल्का: BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से 25 किलो हेरोइन की बरामद, घने कोहरे में पाकिस्तानी तस्कर भागने में हुए सफल

फाजिल्का: बीएसएफ जवानों ने एक बार फिर से पाकिस्तानी तस्करों की कोशिशें नाकाम की हैं। इसी संबंधी में पंजाब के फाजिल्का जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर करीब 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने यह बरामदगी की। बीएसएफ के जवानों द्वारा कुछ आदमी दिखाई दिए जिन को ललकारा गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में करीब 50 राउंड फायर बीएसएफ द्वारा किए गए तो वहां तलाशी अभियान शुरू किया गया जिसके दौरान 25 किलो हेरोइन बरामद होने की सूचना मिली है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस अभी तक उस जगह पर सर्च अभियान चला रही है। लेकिन घने कोहरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे।

Exit mobile version