
फाजिल्का: फाजिल्का जिले में पुलिस के पास शिकायतें दर्ज हो रही थीं कि शहर में बाइक चोरी हो रही हैं। इसलिए पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। वह फाजिल्का में सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाता था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से 3 मामले दर्ज हैं।
फाजिल्का सिटी थाने के एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि गांव नवा सलेमशाह निवासी पाला सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है। वह फाजिल्का डीसी दफ्तर, सरकारी अस्पताल व अन्य जगहों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से 3 मामले दर्ज हैं।
एसएचओ ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक बेचने जा रहा था। तभी पुलिस को सूचना मिल गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बाइक चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से और भी चोरी की बाइक बरामद होने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...