फाजिल्का: जिले के एसएसपी विरिंदर सिंह बराड़ के दिशा-निर्देश पर थाना सदर पुलिस ने एयरटेल कंपनी के टावर से सामान चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी ग्रामीण तजिंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कुंडल में एयरटेल कंपनी के टावर से आरआरयू जेडएनए नामक कंपोनेंट चोरी हो गया, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। आरोपियों में से एक नाबालिग है।
फाजिल्का: पुलिस ने Airtel Mobile Company के टावर से चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

