Site icon Dainik Savera Times

FBI का खुलासा, बर्नर फोन का इस्तेमाल कर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता था हैप्पी पशिया

FBI : अमेरिका में आईसीई द्वारा हिरासत में लिए गए भारत के वांटेड आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पशिया को लेकर एफबीआई ने बड़े खुलासे किए हैं। जानकारी है कि पशिया को सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया से एफबीआई और ईआरओ ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे आईसीई को सौंप दिया गया था। एफबीआई और ईआरओ द्वारा पशिया से घंटों पूछताछ की गई है।

एफबीआई की जांच में खुलासे हुए हैं कि पशिया बर्नर फोन के जरिए भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देता था। किसी भी वारदात को अंजाम देने के बाद वह दूसरे बर्नर फोन का इस्तेमाल करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि पशिया को पाकिस्तानी एजैंसी आईएसआई और बीकेआई का सपोर्ट प्राप्त है। जानकारों का कहना है कि अगर हैप्पी पशिया को डिटैंशन कैंप में भेजा जाता है तो उसकी भारत में डिपोर्टेशन पक्की है। उधर भारतीय एजैंसियां भी मामले पर नजर गड़ाए बैठी हुई हैं। वहीं अगर पशिया की भारत वापसी होती है तो पंजाब में हो रहे हैंड ग्रेनेड हमलों को लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, पासिया पर पिछले कुछ महीनों में 14 आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। उसका नाम सबसे पहले 23 नवंबर 2023 को अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर हुए धमाके में सामने आया था। इसके बाद मार्च 2024 तक वह कई वारदातों में शामिल पाया गया। अपनी गिरफ्तारी से पहले वह भारत से भागकर पहले जर्मनी और फिर संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचा।

Exit mobile version