Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

FCI पर पंजाब में वातावरण को प्रदूषित करने का लगा आरोप

December 3, 2025

FCI पर पंजाब में वातावरण को प्रदूषित करने का लगा आरोप

पंजाब डेस्क: देश के सबसे बड़े खाद्य निगम फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) पर पंजाब में वातावरण को प्रदूषित करने का आरोप लगा है। दरअसल, एनवायरमेंट एक्टिविस्ट नीतीश की तरफ से एक शिकायत में जिक्र किया गया है कि एफसीआई की तरफ से पिछले कुछ दिन पहले अपने वेस्ट मटेरियल को बेचने के लिए बोली लगवाई गई। एफसीआई की तरफ से कई प्रकार के वेस्ट मटेरियल बोली के जरिए बाजार मे बेचा जाता है। इन वस्तुओं में प्लास्टिक और खतरनाक वेस्ट मटियरल भी होता है।

पुराने नियम

नियमों के मुताबिक, जिन खरीदारों के पास पॉल्यूशन लाइसेंस होता है, उन्ही खरीदारों को प्लास्टिक और Hazardous वेस्ट उठवाया जाता है। इस बार एफसीआई ने ये खतरनाक वेस्ट मटेरियल बिना pollution license वाले खरीददारों को बोली के जरिए उठवा दिया है। शिकायतकर्ता नीतीश के मुताबिक, इन वेस्ट मटेरियल में प्लास्टिक और सल्फाश की बोतलें भी होती हैं, उनको नियमों के मुताबिक pollution license holder के द्वारा ही कलेक्ट, स्टोर और डिस्पोज किया जा सकता है। पिछले कुछ दिन पहले ऐसी ही बोली लुधियाना में भी लगाई गई है जहां बिना pollution license वाले खरीदारों ने बोली दी और टेंडर हासिल कर लिया है। FCI ने इस बार सिर्फ एक undertaking लेकर यह बोली करवाई है।

नए नियम


अब बिना लाइसेंस वाले खरीददार अपनी मनमर्जी से कलेक्ट स्टोर और डिस्पोज करेंगे, जिससे पंजाब के वातावरण को काफी नुकसान पहुंचेगा। शिकायतकर्ता नीतीश ने एफसीआई के उच्च अधिकारियों समेत केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड और पंजाब प्रदूषण बोर्ड को भी ई मेल के जरिए शिकायत पहुंचा दी है। फिलहाल किसी भी अथॉरिटी की तरफ से एक्शन नहीं लिया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें